बूथवार मतदाता सूची की हो रही छंटाई
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को मतदान की तैयारियां जोरों पर रही। विधानसभावार बूथों पर भेजे जाने के लिए मतदाता सूची का बंडल बनाया गया। बूथवार मतदाता सूची की छंटाई करके उसका बंडल बनाया जा रहा है। दर्जनों कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। 2248 बंडल तैयार किया जाना है
सिद्धार्थनगर : कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में मंगलवार को मतदान की तैयारियां जोरों पर रही। विधानसभावार बूथों पर भेजे जाने के लिए मतदाता सूची का बंडल बनाया गया। बूथवार मतदाता सूची की छंटाई करके उसका बंडल बनाया जा रहा है। दर्जनों कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। 2248 बंडल तैयार किया जाना है।
मतदान की तैयारियां जोरों पर है। बूथों पर भेजे जाने वाले मतदाता सूची का संकलन किया जा रहा है। पहले दिन 350 बूथों का बंडल तैयार किया गया। मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद पहले सभी बूथ के अलग-अलग मतदाता सूची को तैयार किया गया। इस कार्य में पांचों तहसील क्षेत्र के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच बंडल भेजने के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्देशित किया है। अब्दुल जब्बार, प्रभुनाथ, मुमताज आदि मौजूद रहे। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन कार्यालय देवेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मतदान कार्य की तैयारी कार्य शुरू हो गई है। आयोग से मिले दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य को कराया जा रहा है।