लाल जी गौतम बने जिलाध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले रविवार को नौगढ़ ब्लाक सभागार में उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक की गई। संगठन का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। लाल जी गौतम को जिलाध्यक्ष चुना गया।
सिद्धार्थनगर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले रविवार को नौगढ़ ब्लाक सभागार में उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक की गई। संगठन का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। लाल जी गौतम को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों के लिए आम सहमति से पदाधिकारी चुने गए। सदस्यों ने माला पहनाकर एक पदाधिकारियों का स्वागत किया।
मौजूद सदस्यों ने कहा कि राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कि संगठन सदस्यों के हित की लड़ाई के लिए सदैव तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि एकता में बल है। सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए। जिलामंत्री पद पर अश्वनी कर पाठक, कोषाध्यक्ष जगनरायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार कर पाठक, कार्यवाहक अध्यक्ष अजय दूबे, उपाध्यक्ष आलोक सिंह, कार्यवाहक मंत्री राज कुमार पासवान, संगठनमंत्री उमाशंकर दूबे, संयुक्त मंत्री अनिल पासवान, प्रचारमंत्री सदावृक्ष, अश्वनी मौर्या समेत अन्य पदों की जिम्मेदारी दी गई। सुजीत कुमार जायसवाल, प्रमात्मा यादव आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप