Move to Jagran APP

सतीश मणि व नलनी त्रिपाठी एनवाइसी के बने सदस्य

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय से जुड़े नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली से सतीश मणि त्रिपाठी व नलनीकांत त्रिपाठी को एनवाइसी के चयन के लिये नामित सदस्य बनाया गया है। उक्त दोनों सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 06:32 AM (IST)
सतीश मणि व नलनी त्रिपाठी एनवाइसी के बने सदस्य
सतीश मणि व नलनी त्रिपाठी एनवाइसी के बने सदस्य

सिद्धार्थनगर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय से जुड़े नेहरू युवा केंद्र संगठन दिल्ली से सतीश मणि त्रिपाठी व नलनीकांत त्रिपाठी को एनवाइसी के चयन के लिये नामित सदस्य बनाया गया है।

loksabha election banner

उक्त दोनों सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। सतीश मणि त्रिपाठी संघ के अनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के देवरिया जनपद के जिला संयोजक, विभाग संयोजक व पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रांत सह मंत्री तक के दायित्वों का निर्वहन कर चूके हैं। जबकि नलनी कांत त्रिपाठी शिवपति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हैं। वही विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं। युवा संगठनों में काम करने के आधार पर इन दोनों को नेहरू युवा केंद्र दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवकों के चयन हेतु नामित सदस्य बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.