अधेड़ की बिगड़ी तबीयत, मौत
ग्रामीणों के अनुसार सुकई गांव-गांव में फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
सिद्धार्थनगर: मोहाना थानाक्षेत्र के पिपरसन के टोला देवियापुर निवासी 58 वर्षीय सुकई की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुकई गांव-गांव में फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। शनिवार को फेरी लगाकर अपने घर जल्दी पहुंचा गया। पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हो गई। स्वजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। रविवार को सुबह मौत हो गई। एक दिन पहले वह फेरी लगाकर घर पहुंचा तो उसका शरीर एठने लगा। पांच परिवार एक साथ रहने को राजी
सिद्धार्थनगर: महिला थाना पर रविवार को नई किरण का आयोजन किया गया। आपसी सहमति के जरिये सुलह समझौते के आधार पर पांच परिवार एक साथ रहने को राजी हो हुए। विचार के लिए 10 पत्रावलियां प्रस्तुत हुईं। नौ मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। पांच परिवार एक साथ रहने के राजी हुए। उनमें पूजा पत्नी राजाराम निवासी बहडिलिया, पुष्पा पत्नी रामानंद, जोलहाभारी, हरिश्चंद्र, आशमा पत्नी रहमत, शारदा पत्नी तौलन शामिल हैं। मुख्य परामर्शदाता, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,विजय कांत मिश्रा, उप निरीक्षक पूनंम मौर्या, मुख्य आरक्षी सरोज माला, महिला आरक्षी सविता सिंह, महिला आरक्षी ब्यूटी गिरी, महिला आरक्षी नेहा सिंह की भूमिका सराहनीय रहा। यातायात उलंघन में 88 वाहनों का चालान
सिद्धार्थनगर: पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने पर 88 वाहनों का ई- चालान किया। एमबी एक्ट के तहत 267 वाहनों की चेकिग हुई। दस्तावेज न होने व नियमों का पालन न करने पर 94100 रुपये क जुर्माना वसूल किया गया। 10 लीटर कच्ची के साथ गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस ने रविवार को बर्डपुर नंबर नौ के टोला सोमबरसा में छापेमारी करके एक व्यक्ति के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है। आरोपित राहुल चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। छापेमारी करने वालों में एसओ जय प्रकाश दूबे, आनन्द कुमार, रामायन यादव, राजेश यादव शामिल रहे।