Move to Jagran APP

गुहार लगाते बीत गए आठ वर्ष, नहीं बना मार्ग

का आवागमन होता।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 10:51 PM (IST)
गुहार लगाते बीत गए आठ वर्ष, नहीं बना मार्ग
गुहार लगाते बीत गए आठ वर्ष, नहीं बना मार्ग

गुहार लगाते बीत गए आठ वर्ष, नहीं बना मार्ग

loksabha election banner

सिद्धार्थनगर : बांसी- धानी मार्ग से लिंक बिशुनपुर-सेखुईया मार्ग की दशा बदतर है। जल जमाव व कीचड़ से सने इस मार्ग के मरम्मत को लेकर आठ वर्ष से राहगीर व ग्रामीण गुहार लगा रहे पर इसे ठीक नहीं कराया जा रहा। जबकि इस मार्ग से 18 से अधिक गांवों का आवागमन होता। विशुनपुर गांव के बीच से निकला यह मार्ग गांव में पांच सौ मीटर तक हर मौसम में कीचड़ से सना रहता है। विकास खंड खेसरहा के ग्राम पंचायत बिशुनपुर मुस्तहकम को 1995-96 में आंबेडकर गांव में चयनित किया गया था। उस समय बांसी धानी मार्ग से उक्त गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा गया था। लेकिन गुणवत्ता में कमी के चलते छह महीने बाद से मार्ग पुरी तरह टूट गया। सड़क गांव के बीच से होकर जाती है। इस समय पूरे गांव में जल जमाव की स्थिति है। 2015 में लोक निर्माण विभाग को इसे सौंप दिया गया। इस समय पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील है। गांव में जल जमाव होने के कारण बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान मोहन कसौधन का कहना है कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि इस मार्ग को ठीक कराया जाए। इस संबंध में विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया हूं। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक कुमार राय ने बताया स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है धन स्वीकृत होने पर कार्य आरंभ किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.