Move to Jagran APP

ईद-उल-अजहा आज, रहेंगे कड़े सुरक्षा के इंतजाम

मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद यानी ईद-उल-अजहा बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल चरम पर दिखाई दी। बाजारों की रौनक भी बढ़ती नजर आई। मस्जिदों एवं ईदगाहों में साफ-सफाई कार्य करीब-करीब पूर्ण कर लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 11:35 PM (IST)
ईद-उल-अजहा आज, रहेंगे कड़े सुरक्षा के इंतजाम
ईद-उल-अजहा आज, रहेंगे कड़े सुरक्षा के इंतजाम

सिद्धार्थनगर : मुसलमानों का महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद यानी ईद-उल-अजहा बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल चरम पर दिखाई दी। बाजारों की रौनक भी बढ़ती नजर आई। मस्जिदों एवं ईदगाहों में साफ-सफाई कार्य करीब-करीब पूर्ण कर लिया गया। एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि शासनादेश के अनुसार सुबह में अलग-अलग समय पर मस्जिदों एवं ईदगाहों में तीस, चालीस की संख्या में बकरीद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होंगे।

loksabha election banner

ईद-उल-अजहा पर्व की तैयारी करीब एक सप्ताह से दिखाई दे रही है। बाजारों में परिधान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है, तो मंडी में बकरों की खरीद की जा रही है। विशेष नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में साफ-सफाई का कार्य जो एक सप्ताह पहले शुरू हुआ, वह करीब-करीब पूर्ण होता दिखाई दिया। पर्व के दिन सुबह में अलग-अलग निर्धारित समय पर नमाज पढ़ी जाएगी। इसी दिन कुर्बानी का जो दौर शुरू होगा, वह निरंतर तीन दिनों तक चलेगा। पर्व को देखते हुए मंगलवार को हल्लौर बकरा मंडी में बाजार लगी। जहां सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी।

पर्व पर पुलिस व्यवस्था भी चाकचौबंद की गई है। जगह-जगह पुलिस के जवानों के अलावा पुलिस गार्ग, फायर बिग्रेड की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारीगण भ्रमण के जरिये स्थिति का जायजा लेते रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव देव के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कोविड नियम के तहत कुर्बानी करने के बाद अवशेष खुले स्थानों पर न फेंकने की अपील की। कहा कि सभी लोग शांति पूर्वक त्योहार मनाएं, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे सौहार्द बिगाड़ने का अंदेशा हो। कोविड नियमों के तहत मनाएं ईद-उल-अजहा: माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने ईदुल अजहा यानी बकरीद पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। त्याग एवं बलिदान के इस पर्व पर सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सौहार्द पूर्वक माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

मंगलवार को ब्लाक परिसर में उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट किया जा रहा है, ऐसे में सभी लोग पूरी सतर्कता बरतें और कोविड नियमों के दायरे में पर्व को मनाएं। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। भीड़-भाड़ इलाके में जाने से बचें। शारीरिक दूरी बनाएं रखें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। ऐसी कोई लापरवाही न करें, जो खुद, परिवार व समाज के लिए घातक हो। कमरूज्जमा खान, राम पाल शुक्ल, देवेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू श्रीवास्तव, फरहान अहमद, बब्लू खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.