कायस्थ वाहिनी का जिला इकाई का गठन
कायस्थ वाहिनी जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक रविवार को हुई। जिला इकाई का गठन किया गया। यूथ व महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। डा. दीपक श्रीवास्तव को जिला प्रभारी का पद दिया गया।
सिद्धार्थनगर : कायस्थ वाहिनी जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक रविवार को हुई। जिला इकाई का गठन किया गया। यूथ व महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। डा. दीपक श्रीवास्तव को जिला प्रभारी का पद दिया गया।
वाहिनी प्रमुख पंकज कायस्थ ने संगठन के उदेश्य को बताया। प्रदेश महासचिव बीके श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने समाज में एकता बनाए रखने के लिए कहा। जिला इकाई में प्रमोद श्रीवास्तव को संगठन सचिव, आकाश श्रीवास्तव को उपसचिव, रवींद्र श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ में प्रियंका को जिला सचिव बनाया गया है। युवा कार्यकारिणी में अविनाश को जिला संयोजक, मनीष श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।