Move to Jagran APP

खेतों में न जलाएं पराली, डी कंपोजर डाल बनाएं खाद

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को यह भी बताया कि खेतों में डंठल व पराली जलाने से क्या नुकसान है। डंठल व पराली को डी कंपोजर डालकर खाद बनाने की विधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उपनिदेशक कृषि डॉ एलबी यादव ने किसानों को नवीनतम खेती फसल से बोआई से पहले तथा बीज उपचार उन्नत बीज का प्रयोग सहित तमाम नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। डीडी कृषि ने बताया कि किसान खेतों में पराली न जलाए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 11:54 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 11:54 PM (IST)
खेतों में न जलाएं पराली, डी कंपोजर डाल बनाएं खाद
खेतों में न जलाएं पराली, डी कंपोजर डाल बनाएं खाद

सिद्धार्थनगर: मंगलवार को सदर ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी के माध्यम से किसानों को बेहतर खेती का टिप्स देने के साथ आय दोगुनी करने के उपाय बताए गए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को यह भी बताया कि खेतों में डंठल व पराली जलाने से क्या नुकसान है। डंठल व पराली को डी कंपोजर डालकर खाद बनाने की विधि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

loksabha election banner

उपनिदेशक कृषि डॉ एलबी यादव ने किसानों को नवीनतम खेती, फसल से बोआई से पहले तथा बीज उपचार, उन्नत बीज का प्रयोग सहित तमाम नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। डीडी कृषि ने बताया कि किसान खेतों में पराली न जलाए। विभाग से किसानों को डी कंपोजर दिया जा हैं। पराली को इकट्ठा करके खाद बनाकर खेतों में प्रयोग करें। जिससे पैदावार बढ़ेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. एसके मिश्र ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि रवि फसल बोआई का मौसम चल रहा है। जिसमें आप सभी किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करना चाहिए। किसान भाई को इस विधि से खेती करने में कोई समस्या होती है विभाग को अवगत कराएं। इस अवसर पर बीडीओ संजय श्रीवास्तव, एडीओ कृषि अरुण दुबे, विवेक मणि त्रिपाठी, लोकेश कुमार, सुशीला देवी, नंदकिशोर चौधरी, रणवीर सिंह, ओमप्रकाश अग्रहरि, सुजीत राजभर, राम सागर, चंद्रिका सिंह, प्रधान विजय यादव, विनोद यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर में सरकारी धान खरीद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया है कि धान खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। मिलर्स सिर्फ बड़े किसानों से धान खरीद रहे हैं, वहीं सरकारी क्रय केंद्रों से किसानों को अनाज में नमी बताकर वापस किया जा रहा है।

लक्ष्मण चौधरी की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि राइस मिल मालिक सरकारी रेट पर धान न खरीदकर औने पौने रेट पर खरीदारी कर रहे हैं। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में सरकारी क्रय केंद्र उदासीन बने हुए जिसके चलते किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। कई क्रय केंद्रों का ताला तक नहीं खुला, लेकिन बिचौलियों से खरीदारी कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। शाहपुर मंडी समिति में भी बिचौलियों का बोलबाला है। किसानों से उपज नहीं ली जा रही है। यदि समय रहते समस्याओं की जांच कराते हुए कठोर कार्रवाई नही की गई तो भाकियू सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में गजराज चौधरी, मुनीफ खान, अशोक चौधरी, नरसिंह चौधरी, नीरज, ऋषि, प्रदीप, आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.