प्रतिबंध के बावजूद बजाए गए डीजे, असर नहीं
दुर्गा विसर्जन में डीजे को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया था बावजूद इसके रविवार विसर्जन के दौरान कई जगह डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। इतना ही नहीं प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर खुलेआम डीजे बजाया गया। महकमा अंजान बना रहा व हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना होती रही।
सिद्धार्थनगर : दुर्गा विसर्जन में डीजे को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया था बावजूद इसके रविवार विसर्जन के दौरान कई जगह डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। इतना ही नहीं प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकालकर खुलेआम डीजे बजाया गया। महकमा अंजान बना रहा व हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना होती रही।
दुर्गा महोत्सव के दौरान डीजे न बजाने का फरमान धरा का धरा रह गया। पुलिस अधीक्षक से लेकर सीओ व इंस्पेक्टर चेतावनी देते रहे लेकिन इनकी हनक श्रद्धालुओं पर नहीं दिखी। दशहरे के दौरान कई गांवों मे डीजे बजे तो वहीं भवानीगंज थाना क्षेत्र के लोगों ने डीजे न बजाने देने के विरोध में सड़क भी जाम किया। रविवार शरद पूर्णिमा के विसर्जन में भी डीजे पर प्रतिबंध का असर नहीं दिखा। कस्बे के अलावा विभिन्न पंडालों में तेज आवाज में संगीत बजाते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती तट पर किया गया।