सोमवार से खुलेगी कचहरी अदालतों का समय निर्धारित
जिला एवं सत्र न्यायालय शुक्रवार को खुला न्यायिक अधिकारी भी बैठे लेकिन बार एसोसिएशन ने परिसर को सैनिटाइज कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। जिला जज प्रेम नाथ ने आदेशित किया है कि सोमवार से कचहरी खुलेगी। इसके लिए अलग-अलग समय का निर्धारण भी किया है।
सिद्धार्थनगर : जिला एवं सत्र न्यायालय शुक्रवार को खुला, न्यायिक अधिकारी भी बैठे, लेकिन बार एसोसिएशन ने परिसर को सैनिटाइज कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। जिला जज प्रेम नाथ ने आदेशित किया है कि सोमवार से कचहरी खुलेगी। इसके लिए अलग-अलग समय का निर्धारण भी किया है।
जिला जज ने बताया कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के सभी अदालतों को एक साथ संचालित नहीं करने का निर्णय किया गया है। इसके लिए समय का निर्धारण किया गया है। नवीन दाखिला, लंबित मामले, जमानत जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। वहीं अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन राधेश्याम मिश्रा व महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि न्यायालय का संचालन सुचारू रूप से होगा। इसमें बार एसोसिएशन सहयोग प्रदान करेगा।
..
अदालत संचालित होने की समय सारिणी
न्यायालय समय (बजे)
जिला एवं सत्र न्यायालय 11 से 11.30
सिविल जज (जू.डि.) बांसी 11 से 11.30
फैमिली कोर्ट 11.30 से 12
अपर सिविल जज (जू.डि.) बांसी 11.30 से 12
एडीजे कक्ष संख्या एक (विद्युत अधिनियम) 12 से 12.30
विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) 12.30 से 1
अपर सिविल जज (जू.डि.) डुमरियागंज 12.30 से 1
विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) 1 से 1.30
विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) प्रथम 2 से 2.30
विशेष न्यायाधीश (पाक्सो, गैंगस्टर, एनडीपीएस) 2.30 से 3
सीजेएम 3 से 3.30
किशोर न्याय बोर्ड 3 से 3.30
सिविल जज (सी.डि.) 3:30 से 4
सिविल जज (जू.डि.) 4 से 4.30