भाजपा शासन में श्रीराम मंदिर का शुरू हुआ निर्माण
भाजपा राष्ट्रवाद हिदुत्व और अंत्योदय पर हमेशा कार्य करती आ रही है। धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा शासन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मन्दिर का भव्य निर्माण हो रहा है।
सिद्धार्थनगर : भाजपा राष्ट्रवाद, हिदुत्व और अंत्योदय पर हमेशा कार्य करती आ रही है। धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा शासन में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मन्दिर का भव्य निर्माण हो रहा है।
यह बातें पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज शुक्लागंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्वागत समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री आवास, शौचालय व जिली पहुंचाने का काम किया है। देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.सतीश द्विवेदी ने कहा कि पंकज चौधरी को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनाकर पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है। चौधरी पूर्वांचल के ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े नेता हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार एक बार पुन: पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।कार्यक्रम की आयोजक साधना चौधरी,सिद्धार्थ चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।विधायक
बजरंग बहादुर सिंह, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष गोविद माधव, जिला प्रभारी रामजियावन मौर्य,रामकुमार कुंवर, परमात्मा पाण्डेय, बृजबिहारी मिश्र, दिलीप चतुर्वेदी, कन्हैया पासवान, सिद्धार्थ पाठक, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, विपिन सिंह,विनीत कमलापुरी आदि मौजूद थे। मोदी-योगी के नेतृत्व में हर वर्ग का हो रहा उत्थान सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थ महाविद्यालय सभागार में भाजपा बर्डपुर मंडल इकाई की बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी अखिलेश मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। कहा कि भाजपा सभी वर्ग को साथ लेकर विकास करने वाली पार्टी है।
विधानसभा प्रभारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी छूटे हुए लोगों का नाम सूची में शामिल कराएं। ऐसे मतदाता जो एक जनवरी तक अपनी 18वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैँ उनका भी नाम सूची में शामिल कराया जाए। इसी के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करना होगा। 21 व 28 नवंबर को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म छह भरकर बीएलओ को दें। विधानसभा विस्तारक अमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, अमित उपाध्याय, श्याम प्रकाश जयसवाल, सब्लू साहनी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।