कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस
भाजपा किसानों से उनका मालिकाना हक छीन कर पूंजीपतियों को देना चाहती है।नए कृषि विधेयक से एमएसपी सुनिश्चित करने वाली मंडियां ़खत्म हो जाएंगी। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा। भाजपा की नीति देश की संपदा को निजी क्षेत्रों को सौंप देने की है। अटकोनिया में हरिराम यादव ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गई है।
सिद्धार्थनगर: कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद खेत और किसान की रक्षा के नारे के साथ कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा कार्यालय से शुरू होकर खजुरिया रोड होते हुए सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प, भीमापार रेलवे क्रासिग होते हुए पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ लगातार छल कर रही है। सरकार को तत्काल नए कृषि कानून वापस ले लेना चाहिए। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डा चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि हर मोर्चे पर यह सरकार विफल हुई है। गरीबों और किसानों की कोई सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। सामान्य वर्ग का हर व्यक्ति इस सरकार में असुरक्षित है। जनपद प्रभारी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अभिनय राय, सच्चिदानंद पांडेय, दिनेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, कैलाश पंछी, अशोक श्रीवास्तव, किरन शुक्ला, रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह, राजन श्रीवास्तव, जाफर अली, पप्पू खान, रियाज मनिहार, आशुतोष मिश्र, रितेश त्रिपाठी, शाहरुख पठान, आमिर मोईन, विशाल गुप्ता, राजकुमार, प्रभाकर मिश्रा, रेनू, रामदेव पाणेय, जितेन्द्र धर द्विवेदी, मैनुद्दीन, मोहम्मद मुस्तफा, कृष्ण गोपाल चौधरी, हमीदुल्लाह चौधरी, मुकेश चौबे, डा. प्रमोद कुमार, राकेश गौड़ आदि शामिल रहे।
किसानों और गरीबों का हो रहा शोषण
सोमवार को शोहरतगढ़ विधानसभा के झुलनीपुर चौराहे पर समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में विधान सभा प्रभारी उग्रसेन सिंह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि
भाजपा किसानों से उनका मालिकाना हक छीन कर पूंजीपतियों को देना चाहती है। नए कृषि विधेयक से एमएसपी सुनिश्चित करने वाली मंडियां ़खत्म हो जाएंगी। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा। भाजपा की नीति देश की संपदा को निजी क्षेत्रों को सौंप देने की है। अटकोनिया में हरिराम यादव ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह गई है। भाजपा सरकार को किसानों की चिता नहीं है। केवल बड़े लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।वीरेंद्र तिवारी, हरिनारायण यादव आदि ने भी संबोधित किया। आज्ञाराम यादव, अम्बिकेस श्रीवास्तव, प्रदीप पथरकट्ट, पीतांबर पासवान, बेचनयादव,रामशंकर विक्रम,हरिश चन्दा गिरि, वकील खान, गोपाल, डब्ल्यू सिंह आदि मौजूद रहे।