एसडीएम से गेहूं तौल नहीं होने की शिकायत
एसडीएम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह के पास शुक्रवार को गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत पहुंची। चोड़ार गांव निवासी किसान अर्जुन प्रसाद ने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित होने के कारण सरकारी गोदाम पर गेहूं नहीं भेज सका। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में करीब डेढ़ माह लग गए।
सिद्धार्थनगर : एसडीएम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह के पास शुक्रवार को गेहूं खरीद में लापरवाही की शिकायत पहुंची। चोड़ार गांव निवासी किसान अर्जुन प्रसाद ने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित होने के कारण सरकारी गोदाम पर गेहूं नहीं भेज सका। पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में करीब डेढ़ माह लग गए। अब साधन सहकारी समिति का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। गोदाम में जगह नहीं होने तो कभी बोरा नहीं होने का हवाला देते हुए वापस कर दिया जाता है। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि सचिव को खरीद के लिए निर्देशित किया गया है। अनियंत्रित टेंपो ट्रक से भिड़ा, दो घायल भवानीगंज: थाना क्षेत्र के भड़रिया स्थित इंडियन पेट्रोल पम्प के समीप एक टेंपो साइड लेते समय अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ा। टेंपो सवारी लेकर उतरौला जा रहा था। तभी उक्त स्थान पर हादसा हो गया। वाहन में बैठे दो लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिये स्थानीय लोग प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। उपचार के उपरांत घर भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व टेंपो को कब्जे में लिया है। पोखरे में उतराता मिला किशोर का शव शोहरतगढ़ : थाना क्षेत्र के पकड़ी व लालपुर के बीच सड़क के पूरब स्थिति पोखरे में एक किशोर का शव उतराता हुआ मिला है। किशोर का नाम थाना क्षेत्र के जमहिरिया टोला हड़वा निवासी शक्तिराम है। इनकी उम्र महज 15 साल थी।
पोखरे में शव देख धीरे-धीरे आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त शक्तिराम के रुप में की। वह अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की शाम चार बजे गायब हुआ था। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। किशोर के पिता गुरुवार दोपहर थाने पर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे। वह थाने पर पहुंचे ही कि गांव से घटना की सूचना आ गई। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कार्रवाई की जा रही है।