Move to Jagran APP

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, परेशान रहे लोग

बर्फीली हवाओं के थपेड़ों के बीच गलन बढ़ गई है। इससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर कांप उठा है। नीचे गिर रहा पारा शुक्रवार को एक डिग्री ऊपर उठा। लेकिन गलन के कारण लोग घरों में रुके रहना बेहतर समझा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:28 PM (IST)
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, परेशान रहे लोग

सिद्धार्थनगर : बर्फीली हवाओं के थपेड़ों के बीच गलन बढ़ गई है। इससे पूरा क्षेत्र एक बार फिर कांप उठा है। नीचे गिर रहा पारा शुक्रवार को एक डिग्री ऊपर उठा। लेकिन गलन के कारण लोग घरों में रुके रहना बेहतर समझा। अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आ‌र्द्रता 100 व न्यूनतम सापेक्षिक आ‌र्द्रता 79 प्रतिशत रही।

loksabha election banner

पूरे दिन 16 से 17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। लोग समय से पहले ही घरों में दुबक गए। हाड़ कंपाने वाले ठंड ऐसी कि गर्म कपड़े के बाद भी सभी लोग ठिठ़रते दिखाई दिए। प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हल्की से मध्यम बारिश के बीच न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई थी। अनुगामी कोल्ड फ्रंट (शीताग्र) का प्रभाव कम होने के साथ ही तापमान में हो रही गिरावट थम गई है। तीन से चार दिनों में क्रमिक वृद्धि की संभावना है। इस प्रति चक्रवात के प्रभाव से वायु गति बढ़ने और चार दिनों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

..

लुढ़का पारा

दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम

10 जनवरी- 23- 12

11 जनवरी- 22- 9

12 जनवरी- 21- 8

13 जनवरी- 22- 8

14 जनवरी- 21- 8

15 जनवरी- 21- 8

16 जनवरी- 21- 9

17 जनवरी- 22- 8

18 जनवरी- 18- 7

19 जनवरी- 19- 7

20 जनवरी- 15.4- 5.4

21 जनवरी- 19.1- 7.4

22 जनवरी- 14.5- 7.7

23 जनवरी- 17- 9

24 जनवरी- 18.2- 14

25 जनवरी- 19- 9

27 जनवरी- 19- 6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.