बेसन का हलवा और दलिया खाएंगे आंगनबाड़ी के बच्चे
आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करने वाले नौनिहालों को अब पोषण से भरपूर भोजन व नाश्ता मिलेगा। अब उन्हें नाश्ते में बेसन का हलवा बेसन की बर्फी दाल खिचड़ी मूंग की दलिया खिलाया जाएगा। इसकी तैयारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने शुरू कर दी है। अकेले सिद्धार्थनगर जिले में 3112 केंद्र हैं और यहां 3 लाख 80 हजार बच्चे पंजीकृत हैं।
सिद्धार्थनगर: आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करने वाले नौनिहालों को अब पोषण से भरपूर भोजन व नाश्ता मिलेगा। अब उन्हें नाश्ते में बेसन का हलवा, बेसन की बर्फी, दाल खिचड़ी, मूंग की दलिया खिलाया जाएगा। इसकी तैयारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने शुरू कर दी है। अकेले सिद्धार्थनगर जिले में 3112 केंद्र हैं और यहां 3 लाख 80 हजार बच्चे पंजीकृत हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को अब सूक्ष्म पोषक ²ढ़ ऊर्जा (माइक्रो न्यूट्रीएंट फोर्टीफाइड एनर्जी) के लिए भोजन एवं नाश्ते में बदलाव किया जा रहा है। बच्चों को आटा बेसन बर्फी प्रीमिक्स, दलिया, मूंग, दाल, खिचड़ी उपलब्ध कराया जाएगा। दिये जाने वाले खाद्य पदार्थो के उत्पादन एवं वितरण के लिए ई- टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जनपदों में स्थापित आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा। जारी पत्र में आंगनबाड़ी एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक डॉ सारिका मोहन ने समस्त औपचारिकताओं को चार सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। कोरोना महामारी के कारण अनलॉक तीन में वर्तमान समय में सभी केंद्र बंद हैं। केंद्रों के संचालन शुरू होते ही खाद्य सामाग्री का वितरण शुरू हो जाएगा।
......
केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को पोषित आहार दिया जाता है। बेसन से बने खाद्य पदार्थ से बच्चों की सेहत और सुधरेगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही केंद्रों पर सामानों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
शुभांगी कुलकर्णी, जिला कार्यक्रम अधिकारी