नगर पालिका की भूमि कब्जा करने पर मुकदमा
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बभनी लगड़ी गांव में निकाय की भूमि है। जिसपर डंपिग ग्राउंड बनाया गया है। तहसील प्रशासन ने भूमि की पक्की पैमाइश करके पत्थर लगाया था। आरोपित कब्जा करने के नीयत से पत्थरों को उखाड़ दिए हैं। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों पर सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिद्धार्थनगर : सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को नगर पालिका सिद्धार्थनगर के डंपिग ग्राउंड पर अवैध कब्जा करने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों का नाम तुलसीराम, राधेश्याम, जगदीश व गुड्डू है।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शैलेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि बभनी लगड़ी गांव में निकाय की भूमि है। जिसपर डंपिग ग्राउंड बनाया गया है। तहसील प्रशासन ने भूमि की पक्की पैमाइश करके पत्थर लगाया था। आरोपित कब्जा करने के नीयत से पत्थरों को उखाड़ दिए हैं। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों पर सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। मांगलिक समारोह से लौट रहे दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
सोमवार की रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। एक कि हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तनाव पूर्ण स्थिति पर काबू पाने के लिए पांच थाने की फोर्स व क्यूआरटी जवानों को घटना स्थल पर लगाया गया।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सेहुड़ी निवासी दिलीप मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा व दूसरे पक्ष के सेहुड़ा निवासी भोलू शर्मा रात दस बजे अलग-अलग मांगलिक समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। बरगदवा चौराहे के पास दोनों की मुलाकात हो गई। दिलीप मिश्रा अपने समर्थकों के साथ गाली गलौज देकर भोलू को पीट दिया। जिससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी होते हुए सेहुड़ा गांव से भोलू के समर्थक घटना स्थल पर पहुंच गए और दिलीप मिश्रा व उनके समर्थकों की जमकर धुनाई कर दी। जिसमें दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। घटना को लेकर दोनों गांवों में तनाव बढ़ता देख चिल्हिया, शोहरतगढ़, मिश्रौलिया, ढेबरुआ, जोगिया थाने की पुलिस व क्यूआरटी टीम के साथ एसडीएम शिवमूर्ति सिंह व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में चिल्हिया एसओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।