Move to Jagran APP

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 घायल

ग्राम परसपुर में बचों में हुए विवाद को लेकर हुई रंजिश में मंगलवार की दोपहर बाद हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 11:09 PM (IST)
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 घायल
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 घायल

सिद्धार्थनगर : ग्राम परसपुर में बच्चों में हुए विवाद को लेकर हुई रंजिश में मंगलवार की दोपहर बाद हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

परसपुर निवासी लाल खां बंजारा व नूर खां बंजारा के बच्चों के बीच एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर लाल खां ने डायल 112 के जरिये पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। लाल खां के मुताबिक पुलिस को बुलाना नूर खान के परिवार को काफी नागवार लगा और तभी से ही विवाद की स्थिति बनी रही। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार को शाम को चार बजे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईट पत्थर खूब चले। जिसमें एक पक्ष के इम्तियाज, कमालू रमजान, महताब, मुस्तफा व दूसरे पक्ष के नूर खां, मो. हुसैन, करम हुसैन, नजरे हुसेन के अलावा दोनों पक्षों से महिलाएं भी घायल हो गयीं। घायलों के स्वजन ने एंबुलेंस बुलाया। जिसके जरिये घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक भवानीगंज रविद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। अभी किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

महिला स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट, गंभीर

बांसी : मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के डुमरिया पांडेय गांव में सोमवार शाम एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसका नाम सविता पत्नी दशरथ है। वह गांवों में कोविड मरीजों की जांच में जुटी थी। लोगों ने उसे बसंतपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आशा संगिनी सविता गांव में लोगों से सर्दी, जुकाम व बुखार के संबंध में पूछ रही थी। किसी में लक्षण मिलने पर नाम भी नोट कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। पुरुषों के साथ उसके घर पर चढ़कर मारपीट शुरू कर दी। आशा संगिनी की पुत्री काजल व संभा ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो दोनों पर भी हमला कर दिया। अधीक्षक सीएचसी बसंतपुर डा. राजीव कुमार रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। एसओ मिश्रौलिया अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.