Move to Jagran APP

बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपा के पदाधिकारी

महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के मौके पर भाजपा ग्राम स्वराज्य अभियान मनाएगी। इसके लिए भाजपा ने कार्ययोजना तैयार की है। जिसके तहत सभी पदाधिकारियों को बूथों पर प्रवास करने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्टिंग व मॉनीटरिग टीम का भी गठन किया गया है। सभी प्रकार के गतिविधियों की मॉनीटरिग करेगी। इस दौरान कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 11:41 PM (IST)
बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपा के पदाधिकारी
बूथों पर प्रवास करेंगे भाजपा के पदाधिकारी

सिद्धार्थनगर: महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस के मौके पर भाजपा ग्राम स्वराज्य अभियान मनाएगी। इसके लिए भाजपा ने कार्ययोजना तैयार की है। जिसके तहत सभी पदाधिकारियों को बूथों पर प्रवास करने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्टिंग व मॉनीटरिग टीम का भी गठन किया गया है। सभी प्रकार के गतिविधियों की मॉनीटरिग करेगी। इस दौरान कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

रविवार को जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक करते हुए ग्राम स्वराज्य अभियान की जानकारी दी। अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम स्वराज्य अभियान के दौरान गांधी संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। सभी पदाधिकारियों को कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। बूथों पर प्रवास के दौरान गांवों में भ्रमण कर सरकार की योजनाओं से सम्बंधित हैंडबिल आदि का वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने बताया कि मोर्चा पदाधिकारी को आवंटित बूथ व क्षेत्र में प्रवास करना है। दो माह में कम से कम आठ बार प्रत्येक सप्ताह उसी गांव में जाना होगा। कार्यकर्ता को कम से कम दो रात प्रवास भी करना है। घर-घर सम्पर्क कर लोगों को राम मंदिर निर्माण, पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, स्वच्छता सेवा, सिगल यूज प्लास्टिक आदि सरकार के उपलब्धियों के बारे में जानकारी देनी होगी। महिला मोर्चा की मोनी पांडेय, फूलचंद जायसवाल, अजय शर्मा, नन्दू गौड़, फूलचंद, बजरंगी वर्मा, शिवनाथ चौधरी, कन्हैया पासवान, अरविन्द उपाध्याय, विकास पांडेय, सचिदानन्द चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.