Move to Jagran APP

यातायात माह में चलाया गया जागरूक अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 11:05 PM (IST)
यातायात माह में चलाया गया जागरूक अभियान
यातायात माह में चलाया गया जागरूक अभियान

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा यातायात माह के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई।त्रिलोकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बिस्कोहर चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले ईंट-भट्ठों पर जाकर चालकों से मिले और उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रालियों पर प्रभारी के साथ चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ला की ओर से रेडियम लगाया गया। इसी कड़ी में भट्ठा संचालकों और वाहन चालकों की बैठक भी की गई। जिसमें सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बताया गया। ठंड के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति सभी को जागरूक किया गया। कहा गया कि इस मौसम में गाड़ी चलाने समय सतर्कता बरतें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस टीम ने 10 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर निश्शुल्क रेडियम लगाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाओं में काफी जान सिर्फ चालक की लापरवाही के कारण चली जाती है। इसलिए सभी लोग वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, जिससे हादसों को कम किया जा सकता है। इस वक्त कोहरे का समय चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली से काफी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसको देखते हुए सभी लोग ट्राली पर रिफ्लेक्टर, रेडियम की पट्टी और कपड़े का इस्तेमाल करें। पप्पू यादव, रामशंकर, राहुल, रवि, तिलकराम यादव, मनोज, कौशल, मोना पाण्डेय, अमित आदि मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने मुंबई के शहीदों को किया नमन

prime article banner

बिस्कोहर : शुक्रवार की रात बिस्कोहर पुलिस चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद जवानों को नमन किया। शहीद जवानों के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उप निरीक्षक राम प्रभा सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रताप उपाध्याय, विनोद यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार रावत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK