Move to Jagran APP

जानवरों ने खोद डाली नवजात की कब्र

नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित पोखरे के समीप शनिवार को गेहूं के खेत में शिशु के शव मिलने की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है। शिशु के एक पैर को जानवरों ने नोच लिया था। पोखरे के निकट खेतों में गेहूं कटाई करने के लिए लोग गये हुए थे। देखा कि तीन चार कुत्ते किसी चीज को लेकर भाग रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 11:36 PM (IST)
जानवरों ने खोद डाली नवजात की कब्र
जानवरों ने खोद डाली नवजात की कब्र

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित पोखरे के समीप शनिवार को गेहूं के खेत में शिशु के शव मिलने की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है। शिशु के एक पैर को जानवरों ने नोच लिया था। पोखरे के निकट खेतों में गेहूं कटाई करने के लिए लोग गये हुए थे। देखा कि तीन चार कुत्ते किसी चीज को लेकर भाग रहे हैं।

loksabha election banner

लोगों ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे के करीब बढ़नी चाफा बाजार निवासी एक व्यक्ति के यहां बच्चा पैदा हुआ था। कुछ देर बाद उसका निधन हो गया। उसे थोड़ी दूर पर दफनाया गया था। जब कुछ लोग वहां गए जहां बच्चा दफन किया था वहां की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। बच्चा वहां नहीं था, मिट्टी खुदी है और कफन मौके पर मौजूद है। ऐसे में लोगों ने स्वजन को फोन किया और घटना की जानकारी दी। स्वजन आए और शव को दोबारा दफनाया किया।

नेपाली शराब के साथ दो धराए

सिद्धार्थनगर : शनिवार को पुलिस व एसएसबी के जवानों ने दो व्यक्तियों को 600 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित का नाम इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी खान कोट निवसी शक्तिपाल है। पुलिस ने उसे बसंतपुर नगर पुलिया के पास से बोलेरो में रखे शराब के साथ पकड़ा है। यह जानकारी एसओ राजेन्द्र बहादुर सिंह ने दी।

चाकू के साथ पकड़ाया

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को चाकू के साथ मुड़िला बंधे के पास से पकड़ा है। आरोपित का नाम वकील निवासी गौरा थाना कपिलवस्तु है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी बजहां अवधेश कुमार सिंह, सुरेश यादव शामिल रहे।

91 वाहनों का चालान

सिद्धार्थनगर: पुलिस ने शनिवार को वाहनों की जांच विभिन्न थाना क्षेत्र में की। 324 वाहनों की जांच की गई। आवश्यक कागजात न होने पर 91 वाहनों का चालान किया गया। समन शुल्क के रूप में एक लाख छह हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। एक वाहन भी सीज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.