एबीवीपी ने शुरू किया ग्रीन व क्लीन कैंपस अभियान
सिद्धार्थनगर : एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को खुनियांव स्थित राजदेई देवी इंटर कालेज में हुई।
सिद्धार्थनगर : एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को खुनियांव स्थित राजदेई देवी इंटर कालेज में हुई। ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर की सफाई किया। एकत्र किए गए कूड़े को गड्ढा खोद उसमें दबाया।
तहसील संयोजक एबीवीपी शिवानंद पांडेय ने कहा कि जीवन में स्वच्छता का महत्व है। व्यवहार में साफ-सफाई को शामिल करना होगा। तभी प्रत्येक व्यक्ति निरोगी रहेगा। एबीवीपी कार्यकर्ता समय-समय पर ऐसे जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। इसी के तहत ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। स्कूलों में छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान तामेश्वर द्विवेदी, विष्णुकांत धर द्विवेदी, विवेक रावत, दीपक सोनी, शनि गौड़, राकेश विश्वकर्मा, संतोष कुमार, राम सुभाष मौर्य, आशीष त्रिपाठी, सिद्धार्थ पांडेय, कमलेश वरुण, राहुल पटवा, वीरेंद्र चौधरी, रिजवान अहमद, मनोज गुप्ता, हमीदुल्लाह, दीपक त्रिपाठी, अमरमणि त्रिपाठी, अमित तिवारी, अनुराग ¨सह, विजय गुप्ता, बागीश त्रिपाठी, आशीष पटवा, शिवकरण सोनी, संदीप विश्वकर्मा, विक्रम, मनोज, नरेश आदि मौजूद रहे।