702 निगेटिव, तीन बैंककर्मी समेत 38 पॉजिटिव
जनपद मुख्यालय के जवाहर नगर में चार थरौली एक खैर पब्लिक स्कूल एक लोटन एक शोहरतगढ़ के वार्ड नौ में तीन निकट सीओ आफिस दो नीबी दोहनी में पांच नहारी एक गड़ाकुल एक बांसी स्टेट बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी इटवा में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं इनमें तहसील में कार्यरत एक कर्मी भी शामिल है।
सिद्धार्थनगर: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 740 की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 702 निगेटिव व 38 पॉजिटिव मिले। इनमें तीन बैंककर्मी,एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। जिले का एक व्यक्ति सीतापुर में जांच में पॉजिटिव मिला है। 22949 की जांच हो चुकी है। 19727 निगेटिव पाए गए हैं। 651 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 397 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 243 लोगों का इलाज चल रहा है। 958 के रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जनपद मुख्यालय के जवाहर नगर में चार, थरौली एक, खैर पब्लिक स्कूल एक, लोटन एक, शोहरतगढ़ के वार्ड नौ में तीन, निकट सीओ आफिस दो, नीबी दोहनी में पांच, नहारी एक, गड़ाकुल एक, बांसी स्टेट बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी, इटवा में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं, इनमें तहसील में कार्यरत एक कर्मी भी शामिल है। डुमरियागंज ब्लाक के देवरिया में एक,एसबीआइ शाखा में दो व मिठवल ब्लाक के आजाद नगर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
सोमवार को कोरोना संक्रमित थरौली निवासी दिवान चंद्र पांडेय की मौत जिला अस्पताल में हो गई। उनके साथ आए एक परिजन भी जांच में संक्रमित पाए गए। इसके पश्चात शव को ले जाने की समस्या पैदा हो गई। साथ आए व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से शव के अंतिम संस्कार का अनुरोध किया। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन शव को ले जाने को तैयार नहीं था। देर रात हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
पिपरा राम लाल गांव निवासी एक होमगार्ड पिछले दिनों संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 46 लोगों के नमूने लिए थे। इनमें 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 50, 32,20, 85,23,50 व 20 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं। तीन वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय किशोर, 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी बेवां के प्रभारी डा. बीएन चतुर्वेदी ने बताया कि होमगार्ड के संक्रमित होने के बाद एंटीजन किट से जांच में सभी संक्रमित मिले हैं। एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। गांव को सील करवाते हुए सैनिटाइज्ड कराने के प्रबंध किए जा रहे हैं।