एसएसबी व स्वास्थ्यकर्मी समेत 56 मिले कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 2351 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। एसएसबी के तीन जवान स्वास्थ्यकर्मी समेत 56 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 2295 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 94 लोग स्वस्थ्य हुए। एक्टिव केसों की संख्या 436 पहुंच गई है। 2393 लोगों का रिपोर्ट आने का इंतजार है।
सिद्धार्थनगर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 2351 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। एसएसबी के तीन जवान, स्वास्थ्यकर्मी समेत 56 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 2295 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 94 लोग स्वस्थ्य हुए। एक्टिव केसों की संख्या 436 पहुंच गई है। 2393 लोगों का रिपोर्ट आने का इंतजार है।
सीएमओ डा. अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जज कालोनी बांसी में एक, एसएसबी कैंप अलीगढ़वा का एक जवान, एसएसबी कैंप नौगढ़ के तीन जवान, पीएचसी नौगढ़ में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी, जीजीआइसी में एक महिलाकर्मी, सिविल कोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इस तरह नौगढ़ ब्लाक में आठ, बांसी तीन,बढ़नी आठ, जोगिया चार, खेसरहा चार, लोटन तीन, मिठवल सात, शोहरतगढ़ तीन, उसका में तीन, बर्डपुर, भनवापुर, इटवा,खुनियांव में एक-एक लोग, डुमरियागंज में दो के अलावा सात अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। रेंडम जांच में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। पाजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें दवाएं उपलब्ध करा रही है। बाहर से आए, कोरोना संक्रमण साथ लाए
सिद्धार्थनगर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। हर दिन औसतन 50 से अधिक लोग कोरोना पाजिटिव मिल रहे हैं। एक सप्ताह में 434 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें बाहर से आने वालों की संख्या अधिक है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात जैसे शहरों से रोजगार के सिलसिले में गए रोग लौटने लगे हैं। वहां से आने वाले लोग कोरोना को साथ लेकर आ रहे हैं। घर एवं आसपास के लोगों को भी संक्रमित बना रहे हैं। एक सप्ताह में 90 लोग ऐसे संक्रमित पाए गए हैं जो देश के विभिन्न स्थानों से लौटे हैं। वहीं इनके संपर्क में आए 55 लोग भी संक्रमित हुए हैं।
जनपद में पांच जनवरी से कोरोना ने दस्तक दी है। पहले दिन दो लोग संक्रमित पाए गए थे। दूसरी बार नौ तारीख को छह, सात को सात, आठ को 15 लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इसके बाद यह संख्या लगाता बढ़ती गई। मंगलवार का दिन बेहद खराब रहा। इस दिन 161 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 16 लोग बाहर से आए थे। 14 को 53 लोग पाजिटिव मिले थे। इनमें छह लोग यात्रा कर घर लौटे थे। चार विदेश से आए हैं। 15 तारीख को 70 मिले, इनमें पांच बाहर से आए लोग शामिल रहे। यहीं स्थित 16 को 53 संक्रमित मिले। दो लोग विदेश से आए हैं। एसीएमओ डा. सौरभ चतुर्वेदी ने कहा कि बाहर से आए लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सभी को क्वारंटाइन कराते हुए इनकी निगरानी की जा रही है। जांच में पाजिटिव मिले लोगों का उपचार किया जा रहा है।