दो छोटी पिकअप में भरकर मुंबई से पहुंचे 52 लोग
ढेबरूआ थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बलरामपुर बार्डर पर दो छोटी पिकअप को पकड़ा है। इनमें जानवरों की तरह लोगों को ठूंसकर बिठाया गया था। दोनों पिकअप में बगैर अनुमति के कुल 52 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी को देर रात ही चिल्हिया स्थित क्वारंटाइन होम में दाखिल कराया।
सिद्धार्थनगर : ढेबरूआ थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बलरामपुर बार्डर पर दो छोटी पिकअप को पकड़ा है। इनमें जानवरों की तरह लोगों को ठूंसकर बिठाया गया था। दोनों पिकअप में बगैर अनुमति के कुल 52 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी को देर रात ही चिल्हिया स्थित क्वारंटाइन होम में दाखिल कराया।
बलरामपुर सीमा पर ग्राम मड़नी के पास पुलिस का बैरियर लगा है। देर रात महाराष्ट्र के रजिस्ट्रेशन नंबर की दो छोटी पिकअप को जवानों ने रोका। उन्होंने देखा कि पिकअप में आदमी भरे हुए हैं। तत्काल एसडीएम शोहरतगढ़, एसओ ढेबरूआ तहसीलदार सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित किया। चालकों ने पूछताछ में बताया कि वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर व सदर के कोड़राग्रांट निवासी हैं। 28 अप्रैल की शाम मुंबई से चले थे। वाहन में सवार सभी लोगों से किराया लेने के बाद उन्हें घर छोड़ना था। रास्ते में कई स्थानों पर पुलिस की चेकिग मिली, उन्होंने पूछताछ के बाद जाने दिया। एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार ने बताया कि सभी लोगों को क्वारंटाइन कराया गया है। दोनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को कहा गया है।