Move to Jagran APP

महाराष्ट्र से पहुंचे 250 कामगार

महाराष्ट्र प्रांत में रह रहे जनपद के 250 कामगारों को दस रोडवेज की बसें शुक्रवार को लेकर जनपद सीमा पर पहुंची। दोपहर दो बजे से चार बजे तक आए इन कामगारों को बांसी-बस्ती मार्ग स्थित जनपद सीमा लोहरौली पर प्रशासन ने रोका और सभी की थर्मल स्क्रीनिग कराने के बाद उनके तहसील मुख्यालय पर बने क्वारंटाइन सेंटरों को भेज दिया गया

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 09:06 PM (IST)
महाराष्ट्र से पहुंचे 250 कामगार
महाराष्ट्र से पहुंचे 250 कामगार

सिद्धार्थनगर : महाराष्ट्र प्रांत में रह रहे जनपद के 250 कामगारों को दस रोडवेज की बसें शुक्रवार को लेकर जनपद सीमा पर पहुंची। दोपहर दो बजे से चार बजे तक आए इन कामगारों को बांसी-बस्ती मार्ग स्थित जनपद सीमा लोहरौली पर प्रशासन ने रोका और सभी की थर्मल स्क्रीनिग कराने के बाद उनके तहसील मुख्यालय पर बने क्वारंटाइन सेंटरों को भेज दिया गया।प्रदेश सरकार ने अन्य प्रांतों में मजदूरी करने वाले लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का जो वादा किया है उसे वह पूरा कर रही है। महाराष्ट्र प्रांत के विभिन्न जनपदों में मेहनत मजदूरी करने वाले इन कामगारों के आने का सिलसिला शुरू होने से प्रशासन भी सकते में है। वह जनपद सीमा पर पूरी चौकसी के साथ मुस्तैद रह रहा है। पहुंचे इन 250 कामगारों की एक एक कर जांच करवा रहा है। कामगारों को लेकर आयी बसों में झांसी डिपो की -04, उरई डिपो की-02, ललितपुर डिपो की-04 बसें शामिल थीं। इनमें बांसी तहसील के 54, नौगढ़ के 27, इटवा के 93, डुमरियागंज के 34 व शोहरतगढ़ तहसील के 42 कामगार मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक ,एक बस की टोली बना कर थर्मल स्क्रीनिग किया। सभी की स्थिति सामान्य मिलने पर प्रशासन उनके संबधित तहसीलों में बने क्वारंटाइन सेंटर पर भेज दिया। बांसी तहसील के लोगों को नगर के न्यू पब्लिक इंटर कालेज क्वारंटाइन सेंटर पर रखा गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.