220 निगेटिव, एक कोरोना पॉजिटिव
सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि कुल पॉजिटिव की संख्या 234 हो गई है। जिसमें 173 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। 311 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 6541 लोगों की जांच हो चुकी है जिसमें 5669 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
सिद्धार्थनगर: बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से सुबह 221 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें 220 लोग निगेटिव मिले हैं। जबकि एक में कोरोना संक्रमण पाया गया है। पॉजिटिव 52 वर्षीय व्यक्ति बढ़नी कस्बे के वार्ड नंबर आठ का निवासी है।
यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि कुल पॉजिटिव की संख्या 234 हो गई है। जिसमें 173 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। 311 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 6541 लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें 5669 की रिपोर्ट निगेटिव आई। एक्टिव केस 46 हैं। जिनमें बर्डपुर कोविड सेंटर में 23, संतकबीर नगर में 13, बस्ती एल-2 में छह, लखनऊ लोहिया में एक, केजीएमयू लखनऊ में दो और बीआरडी मेडिकल कालेज में एक मरीज का इलाज चल रहा है।328 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है।