Move to Jagran APP

20 घंटे बाद नाले में मिला युवक का शव

अनिल मौर्या दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक जून को मुंबई से वह आया था। वहां पर वह मजदूरी करता रहा। 28 जून को उसका विवाह होना था। घर में तैयारियां चल रही थी। घर में रिश्तेदार जुटने लगे थे। खुशी का माहौल था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही एक ही झटके में सारी खुशियां मातम में बदल गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 10:21 PM (IST)
20 घंटे बाद नाले में मिला
युवक का शव
20 घंटे बाद नाले में मिला युवक का शव

सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के बरगदवा सोयम निवासी अनिल मौर्या पुत्र राधेश्याम का शव 20 घंटे बाद शुक्रवार को बुद्धा नाला में उतराता मिला। वह गुरुवार को नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था। सुबह करीब 11 बजे पीएसी बचाव दल के गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला। अनिल मौर्या नहाने के लिए गांव निवासी जोजे के साथ दोपहर करीब एक बजे बुद्धा नाला में गया था। वह पुल से छलांग लगा रहा था। जोजे ने बताया कि एक बार छलांग लगाने के बाद वह पानी से बाहर निकला। दोबारा उसने पुल के पश्चिमी छोर पर छलांग लगाई थी। कुछ देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों को सूचित किया। लोगों ने पहले अपने स्तर से पुल के पास खोजबीन की। एसओ खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह भी पहुंच गए।

loksabha election banner

अनिल मौर्या दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक जून को मुंबई से वह आया था। वहां पर वह मजदूरी करता रहा। 28 जून को उसका विवाह होना था। घर में तैयारियां चल रही थी। घर में रिश्तेदार जुटने लगे थे। खुशी का माहौल था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही एक ही झटके में सारी खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों के साथ पूरा गांव शोक में डूब गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.