Move to Jagran APP

367 की जांच रिपोर्ट निगेटिव, दो मिले पॉजिटिव

बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से गुरुवार को 369 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 367 निगेटिव और दो पॉजिटिव मिले हैं। एक पॉजिटिव खुनियांव ब्लाक के ग्राम गिरधरपुर व दूसरा खेसरहा ब्लाक के फतेपुर बनौली का निवासी है। दो कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो कर घर लौटे। दोनों मरीज संतकबीर नगर में आइसोलेट थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 10:04 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:13 AM (IST)
367 की जांच रिपोर्ट निगेटिव, दो मिले पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर : बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से गुरुवार को 369 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 367 निगेटिव और दो पॉजिटिव मिले हैं। एक पॉजिटिव खुनियांव ब्लाक के ग्राम गिरधरपुर व दूसरा खेसरहा ब्लाक के फतेपुर बनौली का निवासी है। दो कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो कर घर लौटे। दोनों मरीज संतकबीर नगर में आइसोलेट थे।

loksabha election banner

सीएमओ डा. सीमा राय ने बताया कि जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 138 हो गई है। इसमें से 77 लोग ठीक हो चुके हैं। 58 एक्टिव केस हैं। अब तक 2976 लोगों की जांच हुई है, 2410 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन लोगों की पहले मौत हो चुकी है। 283 लोगों के जांच का इंतजार है। एल-वन सेंटर बर्डपुर में अभी तक 67 मरीज भर्ती किए गए थे। यहां से 45 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 22 का इलाज चल रहा है। संतकबीर नगर में 17 पॉजिटिव भर्ती किए गए थे, दस स्वस्थ हो चुके हैं। बस्ती के रुधौली में 38 लोगों का इलाज हुआ, इनमें 21 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एल-टू फैसेल्टी बस्ती में नौ व एसजीपीजीआई लखनऊ में एक मरीज का इलाज चल रहा है। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में पांच लोग भर्ती हैं, इनमें एक स्वस्थ तो दो की मौत हो गई है। नए मिले पॉजिटिव में गिरधरपुर निवासी संक्रमित व्यक्ति 25 मई को मुंबई को गोरेगांव से आया था। 27 मई को इसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। वहीं फतेपुर बनौली निवासी व्यक्ति 26 मई को नई दिल्ली से आया था।

..

कोरोना मीटर ताजा मामले- 02

एक दिन पहले के नए मामले- 11

मामलों की ताजा स्थिति

कुल मामले- मौत- बचाए गए

138 03 77

एक सप्ताह पहले की स्थिति- 98 02 26

एक दिन पहले की स्थिति- 136 03 75

कमी दर- 00 00 00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.