1968 निगेटिव, 18 मिले नए पॉजिटिव
लखनऊ मेडिकल कालेज से शनिवार को 1986 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। 1968 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पुलिस कलेक्ट्रेट व स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केस की संख्या 3032 हो गई है। 335 एक्टिव केस है। 2666 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 31 लोगों की मौत हुई है।
सिद्धार्थनगर : लखनऊ मेडिकल कालेज से शनिवार को 1986 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। 1968 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पुलिस, कलेक्ट्रेट व स्वास्थ्यकर्मी समेत 18 पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केस की संख्या 3032 हो गई है। 335 एक्टिव केस है। 2666 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 31 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 108981 लोगो की जांच की है। 1229 की रिपोर्ट आनी शेष है।
सीएमओ डा. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट परिसर में एक-एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिव मिलने पर इन्हें आइसोलेट कराया गया है। दोनों परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा नौगढ़ ब्लाक के तेतरी बाजार, भीमापार, परसा व कपिया ग्रांट गांव में एक-एक संक्रमित मिले हैं। डुमरियागंज के कस्बा में दो, थाना परिसर व पेंदा में एक-एक मरीज मिले हैं। बांसी के शास्त्रीनगर, उपरैता, भनवापुर के डालीगंज, जोगिया के मझवा, खेसरहा के पिपरा और मिठवल के देवभरिया व चरथरी में एक-एक संक्रमित मिले हैं।