Move to Jagran APP

12 कोरोना पॉजिटिव और मिले, 73 पहुंची संख्या

कोरोना पॉजिटिव मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है। संख्या बढ़ने से प्रशासन के माथे पर पसीना भी आने लगा है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से 176 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 164 निगेटिव व 12 पॉजिटिव पाए गए। अब तक जिले में 73 मरीज पॉजिटव मिल चुके हैं। 17 ठीक होकर घर लौट गए

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:02 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 10:03 PM (IST)
12 कोरोना पॉजिटिव और मिले, 73 पहुंची संख्या
12 कोरोना पॉजिटिव और मिले, 73 पहुंची संख्या

सिद्धार्थनगर : कोरोना पॉजिटिव मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है। संख्या बढ़ने से प्रशासन के माथे पर पसीना भी आने लगा है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से 176 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 164 निगेटिव व 12 पॉजिटिव पाए गए। अब तक जिले में 73 मरीज पॉजिटव मिल चुके हैं। 17 ठीक होकर घर लौट गए हैं। सभी नए मरीज बस्ती जनपद के रुधौली कोविड सेंटर पर भेजे गए हैं। सीएचसी बर्डपुर में बने कोविड 19 वार्ड में 26, संतकबीरनगर में छह भर्ती हैं। सभी मरीज पिछले दिनों मुम्बई से वापस घर लौटे थे। 450 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।

loksabha election banner

जिले में अब तक 1890 मरीजों का नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। जांच में कुल 1204 लोग निगेटिव मिल चुके हैं। नए मरीजों में इटवा तहसील के दो शामिल हैं। जिसमें एक पेंदानानकार और दूसरा सिरसिया गांव का है। दोनों पिछले दिनों मुम्बई से लौटे हैं। दोनों को राम अवतार विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। सदर तहसील के पांच मरीज पॉजिटिव मिले हैं। सभी मुम्बई से आने के बाद सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में क्वारंटाइन थे। इसी तरह शोहरतगढ़ तहसील में चार मरीज पाए गए हैं। दो भाद मुस्हकम एवं दो सिंहोरवा के निवासी है। सभी पांच दिन पूर्व मुम्बई से आए थे।

.........

प्रत्येक दिन दो सौ नमूना भेजने का है आदेश

शासन ने कोरोना प्रभावित जिलों से हर दिन दो सौ लोगों के नमूना को भेजने का आदेश दिया है। लगातार बढ़ती जांच सूची को देखकर कम संख्या में नमूना भेजा जा रहा है। जबकि सीएमओ ने एक चिकित्सक को रिपोर्ट समय से लाने के लिए लगा रखा है। विभाग का कहना है मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण समय से जांच पूरी नहीं हो पा रही है।

.......

पॉजिटिव मिले मरीजों को बस्ती जिले के रूधौली में बने अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा। अभी 450 नमूने पेंडिग हैं। इसकी रिपोर्ट आने पर संख्या में बदलाव संभव है।

डॉ सीमा राय, सीएमओ

.........

कोरोना मीटर सिद्धार्थनगर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.