बांसी में फहरा 105 फीट ऊंचा तिरंगा
गणतंत्र दिवस के दिन सुबह पौने नौ बजे से तिरंगा जमीन से 105 फीट की ऊंचाई पर नगर में राप्ती पुल के पास लहराने लगा। इसे फहराने का कार्य जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया। इस दौरान नगर के कई गणमान्य लोग नगर पालिका के इस ऐतिहासिक कार्य के साक्षी बने।
सिद्धार्थनगर : गणतंत्र दिवस के दिन सुबह पौने नौ बजे से तिरंगा जमीन से 105 फीट की ऊंचाई पर नगर में राप्ती पुल के पास लहराने लगा। इसे फहराने का कार्य जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया। इस दौरान नगर के कई गणमान्य लोग नगर पालिका के इस ऐतिहासिक कार्य के साक्षी बने। राष्ट्रगान एवं देश भक्ति गीतों के साथ आजादी के महानायकों तथा भारत माता को नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका इसे नेता जी सुभाष बोस चौक के नाम से स्थापित करने का जो संकल्प लिया है वह काफी सराहनीय है। साथ ही आने वाली पीढि़यों को देश की आजादी के महान नायक को याद रखने की यह नसीहत देने का कार्य करेगा। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा कि देश की आजादी में हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानियां दी हैं इसे किसी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता। हमारी आने वाली पीढि़यों के दिलों में भी उनके प्रति सम्मान व आदर का भाव रहे इसके लिए हमें इसी तरह के कार्य को करना होगा जो नगर पालिका परिषद के चेयर मैन मो इदरीश पटवारी करने जा रहे हैं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मो. इदरीश पटवारी करने जा रहे हैं। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नाम से चबूतरे व पार्क की स्थापना इस ध्वजारोहण स्थल पर किया जाना प्रशंसनीय है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश ने बताया कि 105 फीट की ऊंचाई पर फहरने वाले इस तिरंगे की लंबाई नौ फीट व चौड़ाई छह फीट की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवी गुलाम सिंह, कोतवाल संजय मिश्रा, नपाध्यक्ष मो इदरीश पटवारी, अधिशासी अधिकारी विध्याचल, प्रो. केपी त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधान लिपिक रवि कुमार गुप्ता, गिरीश पांडेय, राम चरन यादव, सभासद मो इरफान वाकर, बजरंगी वर्मा, निलेष निषाद, सैय्यद मो कुतुब, धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।