Move to Jagran APP

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सशक्त रही नारी शक्ति

पांच बार हुए चुनावों में चार बार महिलाओं हथियायी सीट

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 11:02 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सशक्त रही नारी शक्ति
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सशक्त रही नारी शक्ति

विजय द्विवेदी, श्रावस्ती : अपनी गौरवशाली धरोहरों, सघन वन संपदाओं, हरे-भरे उपजाऊ मैदानी इलाकों के साथ सीमावर्ती ग्लैमर के लिए चर्चित श्रावस्ती में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की विसात बिछ चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने के बाद इस पर कब्जा पाने के लिए भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस काट-छांट की राजनीति में जुट गई है। जिला पंचायत के अब तक हुए चुनावों पर गौर फरमाएं तो इस कुर्सी पर नारी शक्ति का ही दबदबा रहा। वैसे तो प्रशासक को मिलाकर इस कुर्सी पर 12 लोग काबिज रहे, लेकिन पांच बार हुए चुनावों में चार बार महिलाओं ने कुर्सी हथियायी। इनमें पीतांबरी मिश्रा, हासिमा बेगम, रुकमणी देवी व साक्षी कैराती शामिल हैं। इनसेट

loksabha election banner

तीसरी बार होगा सामान्य वर्ग अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद यह तय हो गया है कि अध्यक्ष की सीट सामान्य वर्ग को ही मिलेगी। इससे पहले भी दो चक्र में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित था। इनसेट

सिर्फ एक बार भाजपा की झोली में रही अध्यक्ष की कुर्सी

वर्ष 1998 में जिला पंचायत गठन होने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा एक बार काबिज रही। 1998 से लेकर 2000 तक भाजपा की पीतांबरी मिश्रा अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहीं। इसके बाद भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से दूर रही। सपा पांच बार, बसपा एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रही। इनसेट

घटती-बढ़ती रहीं सीटें

जिला पंचायत सदस्यों की सीटें घटती-बढ़ती रही हैं। 2000 से 2005 तक 18 सदस्य थे। 2006 से 2011 तक इनकी संख्या घट कर 16 हो गई। 2011 से 2016 तक सदस्यों की संख्या 16 ही रही। 2016 में हुए परसीमन के बाद इन सदस्यों की संख्या बढ़ कर 22 हो गई। इनसेट

चित्र परिचय- 17एसआरटी09 में फोटो है।

जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव की तैयारी की जा रही है। बैलेट पेपर आ चुके हैं। सदस्यों का आरक्षण की तस्वीर अभी साफ नहीं है। आरक्षण की सूची जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया की गति आगे बढ़ जाएगी। चुनावी प्रशिक्षण के लिए लखनऊ में हूं।

-श्रीकांत दुबे, अपर मुख्य अधिकारी, श्रावस्ती।

इनसेट

जिला पंचायत अध्यक्षों के कार्यकाल का विवरण

नाम कब से कब तक

सुरेंद्र सिंह 09 सितंबर 1998 23 सितंबर 1998

रुबाब सईदा 24 सितंबर 1998 30 अक्टूबर 1998

पीतांबरी मिश्रा 31 अक्टूबर 1998 16 जुलाई 2000

विजय कुमार वाष्र्णेय, डीएम प्रशासक 17 जुलाई 2000 03 अगस्त 2000

हासिमा बेगम 08 अगस्त 2000 08 अक्टूबर 2005

अनुराग श्रीवास्तव, डीएम प्रशासक 09 अक्टूबर 2005 29 दिसंबर 2005

शंकर लाल, डीएम प्रशासक 30 दिसंबर 2005 16 जनवरी 2006

रामअधार सोनकर 17 जनवरी 2006 13 जनवरी 2011

रुकमणी देवी 14 जनवरी 2011 30 जुलाई 2013

त्रिस्तरीय समिति 14 अगस्त 2013 24 जून 2014

रमन सिंह 25 जून 2014 13 जनवरी 2016

साक्षी कैराती 14 जनवरी 2016


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.