सपा ने मृत पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
सपाइयों ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना भाजपा सरकार की नाकामी प्रदर्शित करती है।
श्रावस्ती : कानपुर में हिस्ट्री शीटर व पुलिस जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस जवानों को सपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव की अध्यक्षता में की गई। सपाइयों ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना भाजपा सरकार की नाकामी प्रदर्शित करती है। सत्ता के संरक्षण में समूचे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसी का नतीजा है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और जंगलराज कायम है। यदि तत्काल कार्रवाई सरकार द्वारा अमल में नहीं लाई गई तो सपा कार्यकर्ता ध्वस्त कानून व्यवस्था व जंगलराज के खिलाफ सड़कों पर उतर कर न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व विधायक इंद्राणी वर्मा, हाजी मुहम्मद रमजान, यशपाल सिंह, अरमान वर्मा, इकबाल अहमद मंसूरी, डॉ. शमीम अहमद, सौरभ यादव, सरोज यादव, अशोक वर्मा, महेश यादव, जय प्रकाश यादव, हारुन मंसूरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।