Move to Jagran APP

दीपों से सजेगी श्रीराम नाम की झांकी, होगा भजन-कीर्तन

जगह-जगह अखंड रामधुन व सुंदरकांड पाठ का होगा आयोजन तैयारियां जोरों पर

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 11:00 PM (IST)
दीपों से सजेगी श्रीराम नाम की झांकी, होगा भजन-कीर्तन
दीपों से सजेगी श्रीराम नाम की झांकी, होगा भजन-कीर्तन

संसू, श्रावस्ती : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए नींव पूजन की तिथि पर बुधवार को पूरा जिला दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। जगह-जगह दीपों से श्रीराम नाम की झांकी सजाई जा रही है। घरों को रंग-बिरंगे झालर से भी सजाया जा रहा है। नींव पूजन शुरू होने के साथ ही अखंड रामधुन व सुंदरकांड पाठ प्रारंभ करने की भी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी नींव पूजन तिथि को उत्सव की तरह मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव भेजकर तैयारी करवा रही है।

loksabha election banner

मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होने से हर कोई उत्साहित है। इकौना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी पंडित सुखदेव महाराज ने अपने घर में दीपों से श्रीराम नाम की झांकी तैयार की है। गांव में अन्य कई घरों में भी उनके अह्वान पर लोगों ने तैयारियां की है। उन्होने बताया कि हर घर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। प्रभु श्रीराम के वन से अयोध्या लौटने की खुशी में जिस प्रकार दीपावली पर्व मनाया जाता है। ठीक एसी प्रकार श्रीराम का मंदिर निर्माण शुरू होने पर दीपोत्सव मनाने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल ने बताया कि जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल अध्यक्ष व ग्राम स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं को नींव पूजन की तिथि को उत्सव की तरह मनाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यकर्ता अपने काम में जुटे हैं। दो दिन लगातार दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान हर घर में कम से कम पांच दिये जलाए जाएंगे। जिले में लगभग 150 स्थानों पर अखंड श्रीराम नाम धुन व 75 स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जिलामंत्री अरूण पांडेय ने बताया कि गांव-गांव में संपर्क के दौरान हर कोई उत्साहित है। बढ़-चढ़कर लोग तैयारियों में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.