समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित उपाध्याय की पुण्य तिथि
श्रावस्ती एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में
श्रावस्ती : एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भिनगा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय समेत सभी 815 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने पंडित उपाध्याय की जीवन यात्रा पर चर्चा करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय कैराती व महामंत्री दिवाकर शुक्ल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अíपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक व उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपने विचारों व कर्तव्य निष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किए। महामंत्री दिवाकर शुक्ल ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने के साथ अपना पूरा जीवन देश की संस्कृति और अखंडता के लिए सर्मिपत किया। देश को अंत्योदय का मंत्र देते हुए उन्होंने पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की उन्नति पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों का दुख-दर्द समझे और आगे बढ़कर उनकी मदद करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन पहुंचा कर उन्हें सामाजिक व आíथक मजबूती दें। गरीब परिवारों की उन्नति होने पर ही पंडित उपाध्याय का सपना साकार होगा। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर भाजपा नेता रणबीर सिंह, अरुण पांडेय, महेश मिश्रा ओम, प्रमोद गुप्ता, दिनेश सिंह, रमन सिंह, पूजा पांडेय, संजू तिवारी, गिरीश तिवारी, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार हरिहरपुररानी ब्लॉक के न्याय पंचायत लक्ष्मनपुर कोठी में सेक्टर अध्यक्ष अमृतलाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।