Move to Jagran APP

परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि अपनाएं किसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 10:45 PM (IST)
परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि अपनाएं किसान
परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि अपनाएं किसान

श्रावस्ती : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में विविध आयोजन हुए। पीएम के दीर्घायु होने की कामना के साथ भाजपा संगठन व जनप्रतिनिधियों ने लोगों की सेवा की। विधायक ने अस्पताल पहुंच कर मरीजों में फल बांटे। नपाप अध्यक्ष वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा में लीन नजर आए। विकास भवन सभागार में पोषण वाटिका महाअभियान व पौधारोपण विषय पर गोष्ठी हुई। किसानों की दशा सुधारने व आय बढ़ाने पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इकौना सीएचसी पहुंच कर मरीजों में फल वितरित किया। मरीज व तीमारदारों से मोदी जी के स्वस्थ व दीर्घायु रहने की कामना करने को कहा। नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष अजय आर्य ने भिनगा के दहाना स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंच कर वृद्धजनों को फल व मिष्ठान वितरित किया। सभासद दिनेश बाल्मीकि, अलखराम यादव, गोलीराम, आशीष आर्य मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग के सहयोग से पोषण वाटिका महाभियान व पौधारोपण विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। गांव का किसान खुशहाल रहेगा तो निश्चित ही समाज के साथ देश व प्रदेश में खुशहाली आएगी। उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि के लिए कृषि वैज्ञानिकों के संरक्षण में उनके द्वारा बताए गए वैज्ञानिक तरीकों से खेती करें।

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने आर्थिक समृद्धि के सोपान पर पहुंचने के लिए विषमुक्त प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की। सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने शासन की योजनाओं पर चर्चा की। उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरपी एस रघुवंशी, डा. आरके पांडेय, डा. उमेश व सूरज पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। किसानों में आम का पौधा वितरित किया। इफ्को के प्रतिनिधि विकास ठाकुर, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी मौजूद रहे। जिपं अध्यक्ष व विधायक ने विकास भवन परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सुनील तिवारी, पंकज मिश्रा, आशुतोष पांडेय, विनय कुमार तिवारी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम ने बताया कि यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.