40 किलोग्राम थाई मांगुर मछली बरामद, कराया नष्ट
संवादसूत्र श्रावस्ती प्रतिबंधित होने के बाद भी हानिकारक थाई मांगुर मछली की बिक्री व पालन बं
संवादसूत्र, श्रावस्ती : प्रतिबंधित होने के बाद भी हानिकारक थाई मांगुर मछली की बिक्री व पालन बंद नहीं हो रहा है। अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग की टीम ने जमुनहा ब्लॉक के साईं गांव चौराहे पर छापामारी की। यहां 40 किलोग्राम मछली बरामद कर नष्ट कराया गया।
सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने बताया कि एनजीटी की ओर से थाई मांगुर मछली के पालन व विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए निर्देशित करने के बाद भी पालन व बिक्री थम नहीं रही है। डीएम दीपक मीणा के निर्देशानुसार छापामारी कराई जा रही है। इसी क्रम में मत्स्य पर्यवेक्षक बाबू राम ने जमुनहा गांव के साईं गांव चौराहा व मल्हीपुर खुर्द स्थित दुकानों पर छापामारी की। इसमें 40 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पकड़ी गई। मत्स्य पर्यवेक्षक ने बरामद मछली को अपने सामने ही नष्ट कराया। भविष्य में पालन अथवा बिक्री करते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
स्त्रोत की कर रहे हैं तलाश
सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जिले में कहा से आ रही है। यह जांच का विषय है। यहां के लगभग सभी मत्स्य तालाबों की जांच की जा चुकी है। कहीं भी पालन नहीं मिला है। मछली मंडी में भी गुपचुप तरीके से जांच कराई जा चुकी है। प्रमुख स्थानों पर इसका न मिलना इस बात का संकेत है कि यह मछली बाहर से आ रही है। बरामद मछली को नष्ट कराने के साथ स्त्रोत की तलाश की जा रही है।