समाजवाद के सच्चे हितैषी थे छोटे लोहिया
जयंती पर सपा कर्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संसू, श्रावस्ती: समाजवादी ¨चतक व छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र के 88वें जन्मदिवस पर सोमवार को भिनगा नगर स्थित सपा कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सपाइयों ने उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने संगठन के मजबूती में छोटे लोहिया के योगदान पर चचार्प की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे छोटे लोहिया संगठन के पुरोधा थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। हम सभी लोग उनके बताए मार्ग पर चलें। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र विक्रम यादन ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के त्याग को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने छोटे लोहिया के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके बाताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक इंद्रणी वर्मा, हाजी मोहम्मद रमजान, पूर्व जिपं अध्यक्ष रामअधार सोनकर, कुंवर सत्येंद्र प्रताप ¨सह, मुहम्मद अशरफ खान, बंशीलाल यादव, सत्यपाल पटेल, सौरभ यादव, इकबाल अहमद मंसूरी आदि मौजूद रहे।