भगवान गणेश की स्तुति से गूंज रहे पूजा पंडाल
-देर रात तक डटे रहते हैं श्रद्धालु, जगह-जगह आरती व रासलीला का हो रहा मंचन चित्र-17एसआरटी 02
-देर रात तक डटे रहते हैं श्रद्धालु, जगह-जगह आरती व रासलीला का हो रहा मंचन
चित्र-17एसआरटी 02-
संवादसूत्र, श्रावस्ती : भगवान श्रीगणेश की आराधना का पर्व गणेश पूजा की पूरे जिले में धूम मची है। जगह-जगह सजे भव्य पंडालों में विराजमान लंबोदर भगवान के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भिनगा नगर के शंकरी सिंह चौराहा व व्यास भवन पर स्थापित भगवान गणेश के पूजा पंडालों में सुबह-शाम भव्य आरती का आयोजन किया गया है। शंकरी सिंह चौराहे पर कलाकारों की ओर से आकर्षक रासलीला प्रस्तुत की जा रही है।
गणेश पूजा महोत्सव के चौथे दिन भिनगा में श्री बाल गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से रासलीला का आयोजन किया गया। इससे पूर्व विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर भव्य आरती हुई। व्यास भवन चौराहे पर स्थापित पूजा पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा के पूजन-अर्चन के लिए सुबह-शाम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी प्रकार जिले के इकौना नगर, जमुनहा, लक्ष्मननगर, मल्हीपुर, बीरगंज, लक्ष्मनपुर, गिलौला आदि स्थानों पर भी पूजा महोत्सव की धूम मची है।
इनसेट===
सिरसिया में गाजे-बाजे के साथ हुआ विसर्जन
चित्र-17एसआरटी03-
सिरसिया: नागेश्वर नाथ शिव मंदिर में स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का सोमवार को गाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। पंडाल में पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा बेचईपुरवा, चिर्रीपुर, मुराउनपुरवा, सिरसिया, दुर्गानगर, सिरसिया गांव, चांदगढ़ी, कोयलहवा से होते हुए चिल्हरिया गांव में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने गणेश प्रतिमा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा किया। चिल्हरिया पोखरे में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान अभिषेक गुप्ता, मनोज गुप्ता, चंद्रमणि, आशीष गुप्ता, दुर्गेश, शुभम सिंह, शोभाराम धुरिया, ओंकार नाथ शुक्ल, बंशी सोनी आदि शामिल हुए।