गुरुपूर्णिमा पर रोक के बाद लगे मेले, उमड़ी भीड़
कोरोना महामारी के बीच भी मेले का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:05 AM (IST)
संसू, जमुनहा (श्रावस्ती) : गुरुपूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों व झीलों में स्नान ध्यान के बाद दान किया। सीताद्वार झील पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। सीता मैया का दर्शन-पूजन भी किया। कोविड-19 के तहत बनाए गए नियमों को दर-किनार कर कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया। इसमें शारीरिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी। मास्क लगाने के नियमों का भी उल्लंघन किया गया।
जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ददौरा के दक्षिण स्थित बाग में अषाढ़ पूर्णिमा पर मेले का आयोजन होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें