श्रावस्ती : भाजपा ने केंद्रीय बजट की शनिवार को उपलब्धियां गिनाई। जिले के प्रभारी व राज्य मंत्री खाद्य, रसद व नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान व व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगा ये बजट। उन्होंने बताया कि सिरसिया ब्लॉक के अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास अनुसूचित जनजाति थारू समुदाय के लोग रहते हैं। उनके बेटे व बेटियां शिक्षा से वंचित न रहने जाएं, इसके लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाकों में एकलव्य विद्यालय खोले जाने की घोषणा की है। बजट की भी मंजूरी दे दी है।
भाजपा कार्यालय में शनिवार को संवाददाताओं से जिले के प्रभारी मंत्री बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थारू बाहुल्य क्षेत्रो में विद्यालय के अभाव में जो बेटे व बेटियां शिक्षा की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए थे और इससे उनका विकास भी रुका हुआ था। एकलव्य विद्यालय निर्माण से निश्चित ही उनका विकास होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत अभियान व वोकल फार लोकल की थीम के साथ न्यू इंडिया की परिकल्पना को पूरा करता है। बजट में रोजगार के तहत आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष फोकस दिया गया है। सीमांत और लघु उद्योग को जोड़ते हुए रोजगार सृजन में बजट बड़ी भूमिका निभाएगा। बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक 66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस मौके पर भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय, अयोध्या के भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, जिलाध्यक्ष संजय कैराती, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, महामंत्री रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, सिचाई बंधु के उपाध्यक्ष उदय प्रताप नरायण सिंह, महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, विनय कुमार तिवारी व संदीप मौजूद रहे।
श्रावस्ती में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!