आज श्रावस्ती आएगा भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर
श्रावस्ती) : बौद्ध भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर शनिवार 16 दिसंबर को दोपहर करीब एक ब
श्रावस्ती) : बौद्ध भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर शनिवार 16 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे श्रावस्ती पहुंचेगा। जहां रविवार 17 दिसंबर को चाइना मंदिर परिसर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके अंतिम संस्कार को लेकर शनिवार को विशेष मंडप को बनाने का काम शुरू कर दिया गया। यह मंडप श्रीलंका से आए भंते वी चंदानंद की देखरेख में बनाया जा रहा है। श्रीलंका से आई पांच सदस्यीय टीम ही स्व. भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद का दाह संस्कार विधि से अंतिम संस्कार कराएगी। अंतिम संस्कार में श्रीलंका के उच्चायुक्त समेत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अनेक राजनीतिक दिग्गजों व बौद्ध धर्वालंबियों के शामिल हो रहे हैं।