जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना मायावती का जन्म दिन
श्रावस्ती: जूनियर हाईस्कूल भिनगा में बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्म
श्रावस्ती: जूनियर हाईस्कूल भिनगा में बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। केक काट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, मंडल जोन कोआíडनेटर अजय कुमार गौतम, जीवन लाल गौतम, विधायक मुहम्मद असलम राइनी आदि ने समारोह को संबोधित किया। प्रदीप बौद्ध, रामअभिलाख यादव, एहसान उल्ला चौधरी, रामअचल गौतम आदि मौजूद रहे।
इनसेट===
सपाइयों ने बांटे फल-
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मुहम्मद एबाद के नेतृत्व में सांसद ¨डपल यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की गई। मुहम्मद अशरफ खां, अजय यादव, प्रवेश श्रीवास्तव, सौरभ यादव, नीरज अवस्थी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।