Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव से पहले बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा

कार्यकर्ताओं की निष्ठा का आकलन कर तैयार की जा रही मतबूत फौज मंडल पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 06:13 AM (IST)
पंचायत चुनाव से पहले बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा
पंचायत चुनाव से पहले बूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा

भूपेंद्र पांडेय, श्रावस्ती : पंचायत चुनाव से ठीक पहले भाजपा अपने बूथ को मजबूत करने में जुट गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की निष्ठा का आकलन कर मजबूत फौज खड़ी करने की कोशिश की जा रही है। संगठन के प्रति समर्पण के भाव से काम करने वाले 21 पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर तैनात किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर पहले से संगठन की सेवा में लगे लोगों की निष्ठा के अनुसार उनका कद व पद घटाया-बढ़ाया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों का पूर्ण विवरण भी एकत्र किया जा रहा है। मजबूत बूथ कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई है। सेक्टर संयोजक इसकी निगरानी कर रहे हैं।

loksabha election banner

चुनाव जीतने के लिए गांव-गांव में संगठन का मजबूत होना जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी इस बात को भलीभांति समझती है। पंचायत चुनाव का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में गांव-गांव में पार्टी की अलख जगाने के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत है। समय से पहले तैयारी पूरी करने में माहिर भाजपा की टीम एक बार फिर लक्ष्य साधने में जुट गई है। इसके लिए जिले के 815 बूथों को 115 सेक्टर व 10 मंडल में बांटा गया है। प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष, महामंत्री व उपाध्यक्ष समेत 21 पदाधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। सेंक्टर के काम के लिए संयोजक नामित किए गए हैं। मंडल स्तर पर 60 कार्यकर्ता लगाए गए हैं। बूथ सत्यापन का काम तेजी से पूरा करने को कहा गया है। कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए भीड़भाड़ से बच कर गांव-गांव में मजबूत संगठन खड़ा करने को कहा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने बताया कि संगठन के प्रति वफादार कार्यकर्ताओं के बूते पर ही चुनाव जीता जा सकता है। आम कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की तरह होता है। चुनाव के समय पारदर्शिता के साथ सही सूचनाएं समय से मिलती रहें तो मजबूत रणनीति तैयार की जा सकती है। सूचना देने के साथ गांव में पार्टी का अलख जगाने के लिए प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यों की टीम खड़ी की जा रही है। भिनगा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद साहू ने बूथ सत्यापन का कार्य पूर्ण कर कॉपी संगठन को सौंप दी है। अन्य मंडलों से भी काम पूरा होने के बाद अनुमोदन के लिए सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।

---------------------

इनसेट

फील्ड में रहेंगे 17860 कार्यकर्ता

भाजपा जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ल ने बताया कि 815 बूथों पर 17115 कार्यकर्ता तैनात होंगे। इसके अलावा 115 सेक्टर संयोजक व 60 मंडलों पर 600 मंडल पदाधिकारी संगठन की मजबूती में जुटेंगे। इस प्रकार जिला कमेटी के अलावा 17860 कार्यकर्ता 24 घंटे फील्ड में रहकर भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान शासन के कल्याणकारी कार्यक्रमों से लोगों को लाभांवित कराने के साथ वंचित पात्रजनों को चिह्नित करने का काम भी इन्हें सौंपा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.