युवक से मारपीट, डंडा मारने पर टूटे तीन दांत, मुकदमा दर्ज
नगर के मोहल्ला सरवरपीर में एक युवक पर डंडा से हमला कर दिया। युवक के तीन दांत टूट गए। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपितों ने घर जाकर धमकी दी। घायल को रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया है।
शामली, जागरण टीम। नगर के मोहल्ला सरवरपीर में एक युवक पर डंडा से हमला कर दिया। युवक के तीन दांत टूट गए। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपितों ने घर जाकर धमकी दी। घायल को रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार किया है।
सरवरपीर निवासी राबिया पत्नी इद्दू ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा इमरान काम के लिए घर से बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले के ही उमर व दानिश ने घेर लिया। दोनों ने इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी। डंडा मार कर उसके तीन दांत तोड़ दिए। इस दौरान इमरान का होठ भी कट गया। शोर मचाने पर काफी लोग मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने इमरान को बचाया। अन्यथा आरोपित उनके बेटे को मार देते। भीड़ एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भिजवा दिया। डाक्टरों ने घायल को रेफर किया है। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर दोनों आरोपितों ने पीड़ित के घर जाकर धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपित पकड़ लिए गए हैं।
.....
मकान की छत गिरने से दंपती व बच्चा घायल
शामली, जागरण टीम। शामली के कांधला कस्बे में एक मकान की छत गिरने से दंपती व एक बच्चा घायल हो गया। मकान गिरने से पीड़ित का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने डीएम से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक का बरसात हो रही है। बरसात के कारण कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी मुस्तकीम का मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से मुस्तकीम उसकी पत्नी का राशिदा व तीन साल का बच्चा घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को कस्बे के एक प्राइवेट डाक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मकान गिरने से पीड़ित का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित ने डीएम से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।