Move to Jagran APP

तनाव के चलते महिला ने फांसी लगा जान दी

संवाद सूत्र, गढ़ी पुख्ता : कस्बे में सोमवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिय

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 09:42 PM (IST)
तनाव के चलते महिला  ने फांसी लगा जान दी
तनाव के चलते महिला ने फांसी लगा जान दी

संवाद सूत्र, गढ़ी पुख्ता : कस्बे में सोमवार दोपहर एक महिला ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को गणमान्य लोगों के कहने पर पंचनामा भरकर बिना किसी कार्रवाई के परिजनों को सौंप दिया।

loksabha election banner

गढ़ी पुख्ता के मोहल्ला कश्यपपुरी में आज दोपहर लगभग 12 बजे 25 वर्षीय कविता पत्नी राजकुमार ने छत के कुंडे में फंासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका पति राजीव कुमार वैन किराए पर चलाता है। उसके घर की स्थिति बेहद कमजोर है। कविता के दो लड़के एक छोटी लड़की है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कविता परेशान रहती थी। वहह आज दोपहर के समय वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने घर में छत के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। उसके बच्चे दोपहर के समय स्कूल से आए तो उन्होंने देखा कि कविता फांसी के फंदे पर लटक रही है, तो यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि कविता ने बेड पर कुर्सी और स्टील का कनस्तर रख कर अपनी चुन्नी से फंदा लगाया गया था। किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, तब मौके पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ¨सह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। बताया गया कि गणमान्य लोगों के कहने पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर बिना किसी कार्रवाई के शव को परिजनों को सौंप दिया।

बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गणमान्य लोगों के कहने पर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.