Move to Jagran APP

नारी शक्ति को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: डीएम

डीएम ने विकास भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 12:03 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 12:03 AM (IST)
नारी शक्ति को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: डीएम
नारी शक्ति को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ: डीएम

शामली, जेएनएन। डीएम ने विकास भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने महिलाओं को संबोधित करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

loksabha election banner

बुधवार को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर द्वारा विकास खंड कांधला की 12, कैराना की 9, थानाभवन की 16, ऊन की 7 तथा शामली की 13 महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की देख-रेख हेतु अधिकार पत्रों का वितरण किया गया। कुल 57 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अधिकार पत्र दिये गये। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि आजीविका मिशन की महिलाओं को सरकार द्वारा निरंतर रूप से आजीविका बढ़ाएं जाने हेतु सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। महिलाएं पोषाहार वितरण, विद्युत बिल कलेक्शन, राशन दुकानों के संचालन जैसे विभिन्न कार्य सफलतापूर्वक कर रही हैं। अब महिलाएं प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव का कार्य भी करेंगी, जिससे उन्हें प्रति माह निश्चित आय प्राप्त होगी। इस अवसर पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि आजीविका मिशन की महिलाएं प्रत्येक कार्य करने में सक्षम हैं। महिलाओं को मनरेगा सहित समस्त सरकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि हो सके। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी द्वारा भी महिलाओं का प्रोत्साहन किया गया। उपायुक्त (स्वत: रोजगार) शैलेन व्यास ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.