Move to Jagran APP

यमुना में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी

जागरण संवाददाता, शामली : यमुना में हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को 28 हजार क्यूसेक पानी ही

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:15 PM (IST)
यमुना में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी
यमुना में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी

जागरण संवाददाता, शामली : यमुना में हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को 28 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। वहीं, यमुना का जलस्तर और कम हुआ है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों के चेहरे से ¨चता गायब हो गई है।

loksabha election banner

चार दिन पहले पहाड़ों में बारिश के चलते यमुना का जलस्तर बढ़ा था। करीब एक मीटर जलस्तर बढ़कर 229.90 मीटर तक पहुंच गया था। इससे कैराना और खादर क्षेत्र के लोगों को ¨चता सताने लगी थी। लेकिन, अब लगातार जलस्तर नीचे आ रहा है। साथ ही पहाड़ों में भी अधिक बारिश नहीं हो रही, जिससे फिलहाल पानी बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। ड्रेनेज विभाग के एई अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 4816 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। ये सामान्य स्थिति है। अब तक बरसात के सीजन में एक बार ही यमुना खतरे के निशान यानी 231 मीटर से पार पहुंची है। शुक्रवार को 229.60 मीटर था जलस्तर, जो अब और कम हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.