16 अगस्त से बनाए जाएंगे नए मतदाता
विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इससे पहले 16 अगस्त से 30 सितंबर तक एक जनवरी 2020 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।
शामली, जेएनएन: विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इससे पहले 16 अगस्त से 30 सितंबर तक एक जनवरी 2020 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले व छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे। एक सितंबर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने का अभियान भी चलेगा। पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करते हुए सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देष दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाए। जो बीएलओ कार्य करने में समक्ष नहीं हैं, उनके स्थान पर दूसरे बीएलओ की नियुक्त की जाए। अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि 16 अगस्त से 30 सितंबर के बीच नए मतदाता बनाने के साथ मतदाता सूची में संशोधन के लिए भी फार्म प्राप्त किए जाएंगे। सत्यापन अभियान में 30 सितंबर तक चलेगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 अक्टूबर को अनंतिम का प्रकाशन होगा। 15 से 20 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 15 दिसंबर तक इनका निस्तारण होगा। 15 जनवरी 2020 तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।