इब तो एक ढब्ब तै बाढ्ढ़ा भर दो मोदीजी
शामली : 'म्हारे बच्चे शहीद होरे हैं। आखिर कब लोक्का इक्कर ही होता रहवेगा। इब तो एक ढ
शामली : 'म्हारे बच्चे शहीद होरे हैं। आखिर कब लोक्का इक्कर ही होता रहवेगा। इब तो एक ढब्ब तै बाढ्ढ़ा भर दो मोदी जी। यू पाकिस्तान है ही कतैक सा। यू जो म्हारे कश्मीर पै कब्जा करण की सोचै है। अब इस पै ही कब्जा करा जावै। इब तो जभी चैन आवेगा, जब पाकिस्तान नक्शे सै गायब होवैगा'। ऐसा ही कुछ कहना था बनत में शहीद प्रदीप के घर के बार खड़े लोगों का। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद लोगों में भारी गुस्सा है।
-------
सैनिक बार्डर पर तैनात होकर हमारी रक्षा करते हैं और तभी हम यहां चैन से रहते हैं। सरकार को अब कोई बातचीत नहीं सिर्फ ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि उनकी सात पुश्तें भी भारत की ओर कभी देखने की हिम्मत नहीं कर सकें।
- कंवरपाल राणा
---
हमारे उत्तर प्रदेश से भी छोटा है पाकिस्तान। अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते। सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। अब सेना को पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से मिटा देना चाहिए। साथ ही देश के भीतर जो गद्दार हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने का वक्त आ गया है।
-गौतम ¨सह
---
ये कहने से कुछ नहीं होगा कि मुंहतोड़ जवाब देंगे। ये कर देंगे, वो कर देंगे। देश की जनता को ऐसी कार्रवाई चाहिए, जिससे आतंकवाद पूरी तरह से खत्म हो जाए। हमारे सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए।
-कुक्कु बनत
----
हमारा खून खौल रहा है। हर ¨हदुस्तानी की आंखें आज नम हैं। अगर अब भी पाक को उसकी औकात न दिखाई गई तो बहुत गलत होगा। शहीदों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी और अन्य सैनिकों का मनोबल भी टूटेगा।
-आदेश कुमार